PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के पास मिले टिफिन बम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा,

important disclosure in tiffin bomb case found near chandigarh s burail jail Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल की दीवार के पास टिफिन बम आखिरकार कैसे पहुंच गया। यह चंडीगढ़ पुलिस की चैकिंग में बड़ी चूक सामने आ रही है। इससे साफ हो गया है कि चंडीगढ़ पुलिस सिर्फ नाम की ही नाकों पर चैकिंग करती है। वहीं बुड़ैल जेल की दीवार के पास टिफिन बम का सही समय पर ऑपरेशन सेल को पता नहीं लगता तो उस रात बड़ी वारदात हो सकती थी।

वारदात को अंजाम देने वाले RDX को ब्लास्ट कर सकते थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनके सारे इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बुड़ैल जेल के पास बरामद बैग के अंदर करीब डेढ़ किलो आर.डी.एक्स. था। डेढ़ किलो आर.डी.एक्स. से जेल की दीवार आसानी से टूट सकती थी। पुलिस अब चैक कर रही है कि डेढ़ किलो आर.डी.एक्स. बुड़ैल जेल के पास कैसे पहुंच गया।

टिफिन बम मिलने के बाद अब बुड़ैल जेल के चारों तरफ हाईटेक नाइट विजन कैमरा लगाए जाएंगे। बुड़ैल जेल के पास होने वाली सारी गतिविधियां कैमरे में कैद होंगी। बुड़ैल जेल के चारों तरफ 45 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा जेल के अंदर अभी 201 CCTV कैमरे लगे हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस की टीमों ने जेल के आसपास लाइट प्वाइंटों पर लगे CCTV कैमरे चैक किए, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। कैमरों में सिर्फ वाहन आते-जाते दिखाई दे रहे हैं।