PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, बादल और मजीठिया सहित पूर्व कांग्रेसी डिप्टी CM रंधावा को भेजा नोटिस, जाने पूरा मामला,

Big action of Punjab government, notice sent to former Congress deputy CM Randhawa including Badal and Majithia

 PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में सरकार बदलने के बाद भी पुराने नेताओं का फ्लैट और गाड़ियों से मोह नहीं छूट रहा। अब प्रकाश सिंह बादल और बिक्रम मजीठिया को फ्लैट खाली करने को कहा गया है। वहीं कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम रहे विधायक सुखजिंदर रंधावा को इनोवा गाड़ी वापस देने को कहा गया है। गाड़ी वापस करने के लिए पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और परगट सिंह को भी नोटिस होने का दावा किया जा रहा है।

5 बार पंजाब के CM रहे अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल सेक्टर 4 में 37 नंबर फ्लैट अलॉट हुआ था। इस बार प्रकाश सिंह बादल विधानसभा चुनाव हार गए। इसलिए उन्हें फ्लैट खाली करने को कहा गया है। अब यह फ्लैट लंबी क्षेत्र से उन्हें हराने वाले आप विधायक गुरमीत खुड्‌डियां को दिया जा रहा है। ड्रग्स केस में फंसे बिक्रम मजीठिया के पास फ्लैट नंबर 39 था। इस बार वह अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए। इसलिए उन्हें भी फ्लैट खाली करने को कहा गया है। हालांकि उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने यह फ्लैट मांगा भी था लेकिन तकनीकी वजह से ऐसा नहीं हो सका।

नियमों के मुताबिक अभी तक गनीव कौर ने विधायक पद की शपथ नहीं ली है। वहीं पार्टी विधायकों की संख्या सिर्फ 3 है। अकाली कोटे से मनप्रीत अयाली को पहले ही फ्लैट मिल चुका है। इसलिए यह फ्लैट अब चमकौर साहिब से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को हराने वाले डॉ. चरणजीत सिंह को अलॉट कर दिया गया है। असल में सुखजिंदर रंधावा डिप्टी सीएम थे तो उन्हें इनोवा क्रिस्टा गाड़ी अलॉट की गई थी। हालांकि इस बार भी वह विधायक तो बने लेकिन उनकी सरकार नहीं बनी। इस वजह से यह गाड़ी ट्रांसपोर्ट विभाग ने वापस मंगवाई है।

Latest News