PTB Big News चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता अलका लांबा रोपड़ में पुलिस के पास पेश हो गई हैं। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान एक बार फिर कांग्रेस की खींचतान सामने आई है। यहां पहुंचे पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू रोपड़ पहुंचे। हालांकि वह मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग या दूसरे सीनियर नेताओं से नहीं मिले। इससे पहले वड़िंग की ताजपोशी के दिन भी उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ स्टेज शेयर नहीं की थी।
वहीं, लांबा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा, यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर ढिल्लो समेत पूरी लीडरशिप मौजूद हैं। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन कभी किसी महिला पर इस तरह केस दर्ज नहीं किया। भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार ने अलका लांबा को निशाना बनाया। जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं नवजोत सिद्धू भी रोपड़ प्रदर्शन में पहुंच गए हैं।
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि बदलाव की बात करने वाली पार्टी बदले पर उतर आई है। उन्हें 26 अप्रैल का वक्त दिया गया तो वह 25 को ही पंजाब आ गई। इसके बाद उन्हें कहा गया कि 27 अप्रैल को आना। वह आज रोपड़ थाने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की बेटी को पंजाब खींच लाई, लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। कानून का सम्मान करती हूं, मेरी लड़ाई जारी रहेगी। रोपड़ थाना सदर में आम आदमी पार्टी नेता ने केस दर्ज कराया कि वह समर्थकों के साथ लोगों की शिकायतें हल करने जा रहे थे। तब कुछ नकाबपोश लोगों ने घेरकर उन्हें खालिस्तानी कहा। आप नेता का दावा है कि यह सब तब शुरू हुआ, जब कुमार विश्वास और अलका लांबा ने केजरीवाल के अलगाववादियों से संबंध होने के आरोप लगाए।





































