PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रधान बने उदय भान, कुमारी शैलजा की हुई छुटटी,

Uday Bhan becomes the new President of Haryana Congress

 PTB Political News नई दिल्ली : हरियाणा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कुमारी शैलजा का हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह चार बार विधायक भी रह चुके है।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से उनका इस्तीफा मांग लिया था और उनकी जगह राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस प्रधान बनाया गया। ठीक इसी तरह अब हरियाणा में भी कुमारी शैलजा की प्रधान पद से छुट्टी कर दी गई और उदय भान को प्रदेश कांग्रेस का नया प्रधान बना दिया गया। उदय भान जो कि दलित नेता भी माने जाते है।

Latest News