PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. ने आयोजित की टेक-स्किल एनहान्समेंट एवं ट्रबल शूटिंग वर्कशाप,

Tech Skill Enhancement and Trouble Shooting Workshop organized at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग कम्प्यूटर साइंस एवं आईटी की ओर से स्किल एन्हान्समेंट एवं ट्रबल शूटिंग पर तीन दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को हार्ड डिस्क विभाजन, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम की इन्स्टालेशन, हार्डवेयर ट्रबल शूटिंग, प्रिंटर इन्स्टालेशन, आफिस ऑटोमेशन साफ्टवेयर इन्स्टालेशन तथा यूटिलिटी साफ्टवेयर इन्स्टालेशन आदि के बारे में बताया गया।

छात्राओं को इंटरनेट से साफ्टवेयर डाउनलोड करने के रिस्क के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं ने लैब्स में प्रैक्टिकल करते हुए यह सब सीखा। छात्राओं ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई। बतौर रिसोर्स पर्सन श्री गुल्लागांग, श्री गुरमीत सिंह, श्री रविंदर मोहन जिंदल, श्री जगजीत भाटिया, श्रीमती उर्वशी, श्री प्रदीप मेहता उपस्थित थे। तकनीकी सहयोग श्री राजेश कुमार द्वारा दिया गया।

कम्प्यूटर क्लब के इंचार्ज श्री अनिल भसीन ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा के निर्देशन में वर्कशाप की रूपरेखा तैयार की थी। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि संस्थान का मुख्य फोकस छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है तथा यह वर्कशाप उसी दिशा में उठाया गया एक बेहतरीन कदम है।