PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गन कल्चर और गैंगस्टर को लेकर गीत गाने वाले गायकों को लेकर जारी किये सख्त आदेश,

bhagwant mann punjab cm mann punjabi singer over promoting gun culture and gangster

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान पंजाबी गायकों पर भड़क उठे हैं। उन्होंने दो-टूक कह दिया कि गन कल्चर और गैंगस्टरवाद को बढ़ावा देने वाले गाने बंद कर दो। ऐसा न किया तो सरकार सख्त एक्शन लेगी। फिलहाल यह अपील है लेकिन अगर आगे से ऐसे गाने आए तो फिर सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी।

सीएम मान ने मीटिंग करते हुए कहा कि पंजाब के सभी जिलों के SSP, पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नरों को इस पर नजर रखने को कहा है। CM भगवंत मान ने कहा कि गायकों को गीतों के जरिए हिंसा फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके गीतों से जल्दी प्रभावित होने वाले बच्चे बिगड़ जाते हैं। पंजाब को जिस अमीर सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, उसे गीतों में दिखाएं। 

उन्होंने कहा कि पंजाबी गायक तुरंत इस रूझान को बंद कर दें। CM मान ने कहा कि पंजाबी गायक अपने गीतों में समाज विरोधियों का महिमामंडन न करें। इससे समाज में हिंसा, नफरत और दुश्मनी को भड़काया जा रहा है। इसकी जगह गायक पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के मूल्यों पर चलते हुए भाईचारा, शांति और सद्भावना को मजबूत करने वाले गीत गाएं।