PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

संगरूर जिले में आखिर किस तारीख को होगा मतदान और किस तारीख तक दाखिल किये जायेंगे नामांकन पत्र,

punjab sangrur voting held june 23 nomination papers filed 6 june 2022

PTB Big न्यूज़ संगरूर : संगरूर लोकसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। वीरवार को जिला प्रबंधकीय परिसर में डीसी संगरूर जतेंद्र जोरवाल ने बताया कि 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। संगरूर लोकसभा हलके में तीन विभिन्न जिलों के नौ विधानसभा हलके आते हैं।

इनमें 15 लाख 66 हजार 390 वोटर 23 जून को बगैर किसी डर के अपना मतदान करेंगे। संगरूर के पांच विधान सभा हलकों लहरा- 99, दिड़बा- 100, सुनाम- 101, धूरी- 107, संगरूर- 108 के अलावा बरनाला जिले के तीन हलके भदौड़- 102, बरनाला- 103 व महल कलां- 104 और मालेरकोला जिले का मालेरकोटला- 105 विधान सभा हलका शामिल हैं। वोटरों की संख्या के आधार पर 1766 पोलिग स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि लोग बगैर किसी परेशानी के वोट डाल सकें।

आदर्श चुनाव आचार संहित लगने के बाद जिले में जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौबीस घंटे कार्यशील रहेगा। जिला निवासी आचार संहिता का उल्लंघन संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वहीं वोट संबंधी जानकारी लेने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 01672-230726 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाटसएप नंबर 70096-24406 पर शिकायत दे सकते हैं।

डीसी ने बताया कि इसके अलावा जिले के हर विधानसभा हलके में भी ऐसा कंट्रोल रूम स्थापित किया है। लहरा- 99 में 01676-272125, दिड़बा- 100 में 01676-292855, सुनाम- 101 में 01676-220070, धूरी- 107 में 01675-220561 व संगरूर- 108 में 01672-234260 नंबर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इस मौके अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर अनमोल सिंह धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास वरजीत वालिया, एडीसी शहरी विकास लतीफ अहमद व तहसीलदार चुनाव विजय कुमार मौजूद थे।

रिटर्निंग अफसर ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन रोकने व निषपक्ष उप चुनाव करवाने के मकसद से संगरूर लोकसभा हलके के प्रत्येक विधानसभा हलके में सहायक खर्चा आब्जर्वर की एक टीम, सी विजिल एप के लिए नौ उड़न दस्ते, नौ स्ट्रैटिक सर्विलांस टीमें, छह वीडियो सर्विलांस टीमें, एक टीम वीडियो करने के लिए व एक टीम अकाउंटिग के लिए तैनात कर दी गई है।

30 मई को होगा नोटिसफिकेशन उप चुनाव के लिए 30 मई को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। छह जून तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सात जून को नामजदगी पत्रों की पड़ताल होगी। नौ जून तक नामजदगी पत्र वापस ले सकेंगे। 23 जून को वोट पड़ने के बाद 26 जून को गिनती होगी।