PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पैतृक गांव पहुंचा मूसेवाला का शव, पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकलेगी अंतिम यात्रा, श्रद्धांजलि देने उमड़े प्रशंसक

punjabi singer sidhu moose wala funeral live updates photos video punjab news

PTB Sad न्यूज़ मानसा : आज पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही हैं। मानसा जिले के मूसागांव स्थित पैतृक घर से कुछ देर में अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके खेत में ही उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। 

मानसा के सिविल हॉस्पिटल में सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया गया था। मंगलवार सुबह उनका शव परिवार को सौंप दिया गया। फिलहाल घर पर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। वहां उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ है।

मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था। आपको यह भी बता दें कि मूसेवाला का रविवार शाम जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले हैं।

उनका सिर, पैर, छाती और पेट गोलियों से छलनी हो गया। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है। सिद्धू के अंतिम संस्कार की खबर लगने के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन्स मूसागांव पहुंचने लगे थे। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से डॉक्टरों ने रातभर उनका शव अस्पताल में ही रखा और सुबह परिवार को सौंप दिया।

बठिंडा रेंज के IG पीके यादव और बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन को मानसा के SSP गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र लिख दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी।

वहीं सिक्योरिटी कटौती लीक पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया कि मान सरकार ने राजनीतिक बदले के तहत सिक्योरिटी वापस ली। इसके बाद इसकी सूचना को सार्वजनिक कर दिया। जिसकी वजह से सबके लिए सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है।