PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर में को-ऑप्रेटिव बैंक में हैं सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई अंधधुंध गोलियां, फैली सनसनी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

punjab jalandhar news firing in jalandhar security guard shot three people entering the house the shot wife mother law three died Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में एक युवक ने देर रात अपनी ससुराल में पहुंचकर परिवार के तीन सदस्यों की गोलियां मार कर हत्या कर दी। वारदात शिवनगर एरिया की गली नंबर 5 में हुई। हत्या करने वाला सुनील सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। सुनील सोमवार देर रात ससुराल पहुंचा और अपने लाइसेंसी हथियार से पत्नी शिल्पी, सास कृष्णा और ससुर अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस थाना डिवीजन नंबर-1 के तहत आते शिवनगर में हुए इस ट्रिपल मर्डर की वजह पारिवारिक विवाद रहा। आरोपी सुनील का अपनी पत्नी शिल्पी से झगड़ा चल रहा था। शिल्पी का मायका ससुराल के नजदीक ही है इसलिए उसके माता-पिता बेटी से मिलने सुनील के घर आते रहते थे। सुनील का यह बात पसंद नहीं थी और इसे लेकर उसका रोज शिल्पी से झगड़ा होता था।

पिछली रात भी सुनील का पत्नी के साथ इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पत्नी अपने मायके में चली गई। सुनील ने देर रात अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर उठाया और नागरा फाटक के नजदीक शिवनगर की गली नंबर 5 में पहुंच गया। वह अपने ससुरालियों के घर में घुस गया और अपनी रिवॉल्वर पत्नी, सास और ससुर पर खाली कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए तो सुनील मौके पर था।

पड़ोसियों को देखकर उसने अंदर से घर का गेट बंद कर लिया था। लोगों ने गोलियां चलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घर का गेट खुलवाया। अंदर तीन लाशें पड़ी थीं। पुलिस ने मौके पर ही सुनील को गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुनील की यह तीसरी शादी थी, जिसमें पत्नी के मायके वालों की वजह से विवाद रहता था।

आरोपी सुनील ने कहा कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। पत्नी पैसे मांगती रहती थी जबकि उसकी कमाई सीमित है। वह को-ऑप्रेटिव बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है। ससुराल वालों का बेटी के घर में ज्यादा दखल देते थे। आज भी ससुराल में आया तो वहां पर सात आठ लोगों ने उस पर तलवारें तान दी थीं। उसके पत्नी, सास-ससुर के अलावा दो साले और उनकी पत्नियां के साथ एक व्यक्ति और था जिसने हमला करने किया। मैंने अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मौके से साले उनकी पत्नियां और साथ आए लोग भाग गए। इसी दौरान पत्नी, सास और ससुर मारे गए। पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी भी बचाव के लिए भागी थी लेकिन उसे भी सुनील ने पीछे से गोली मार दी।