PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

माता के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 12 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

bus of devotees returning after visiting mata chintpurni overturned 12 injured

PTB Big Accident News देहरा : माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की मिनी बस सड़क हादसे का शिकार हुई है. गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी और अन्यंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई. हादसा देहरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोटला बेहड़ के दुरंगाई में पेश आया. मिनी बस में कुल 20 श्रद्धालु सवार थे. यह सभी उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं गांव बांस बलौलिया से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने आए थे. इस हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज सिविल अस्पताल डाडा सीबा में चल रहा है. जबकि 3 गंभीर रूप से घायलों को डॉ राजेन्द्र प्रशाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया है.

हादसे की वजह यह भी बताई जा रही है कि श्रद्धालुओं ने जम्मू पहुंचकर सात बजे की ट्रेन पकड़नी थी. वहीं एक श्रद्धालु ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी. इसलिए बस सड़क पर पलट गई व दूसरी तरफ गहरी खाई थी. जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत कोटला बेहड़ के दुरगांई में ये बस हादसे का शिकार हो गई.

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 20 सदस्य जिला बदायूं गांव बांस बलौलिया से माता के दर्शनों के लिए मिनी बस में सवार होकर चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे. इन श्रद्धालुओं ने शाम 7 बजे जम्मू से ट्रेन की बुकिंग करवाई थी लेकिन जम्मू जा रही बस कोटला बेहड़ के पास दुरगांई में चालक के नियंत्रण खो देने से अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के उपरांत स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया.

संसारपुर टैरस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों का डाडासीबा में स्टाफ ने उपचार किया, जिसके बाद 3 घायलों 2 महिलाएं व एक बच्ची को मेडिल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया. इस संबंध में डीएसपी देहरा-ज्वालामुखी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.