PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

500 और 1000 के पुराने नोटों के साथ एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Police arrested a man with old 500 and 1000 notes

PTB Big News दिल्ली : दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके के रमेश पार्क से दिल्ली पुलिस ने डॉ एजाज अहमद नाम के शख्स को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शख्स के पास से 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी मिली है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि शख्स ने 62 लाख रुपए की पुरानी करेंसी को 14 लाख रुपए की नई करेंसी से खरीदा है।

पुलिस की पूछताछ में इस शख्स ने बताया कि उसने यह पुराने नोट कई जगहों से इकट्ठे किए हैं और ये करीब 20 लाख रुपए में इन नोटों को बेच देता। दिल्ली के शकरपुर थाना की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है, लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर देर रात इस मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और आईबी की टीम को बुलाया गया।