PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

IIT की छात्रा से छेड़छाड़ व् यौन शोषण के आरोप में IAS अफसर गिरफ्तार,

iit mandi girl student molested by ias officer arrested

PTB Big News मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के आईआईटी संस्थान की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण के आरोपी आईएएस अफसर को गिरफ्तार के बाद 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पूरा मामला झारखंड के खूंटी जिले में हुआ है. आईआईटी मंडी की छात्रा इंटर्नशिप के लिए झारखंड गई थी. पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है.

पुलिस ने आरोपी सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सैयद रियाज अहमद को गिरफ्तार किया है. खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के आईआईटी से यहां इंटर्नशिप के लिए आयी छात्रा के साथ अपने आवास पर जोर-जबर्दस्ती करने और बदसलूकी के आरोप है. खूंटी जिले में तैनात एसडीएम और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद रियाज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने शनिवार दो जुलाई को अपने आवास पर पीड़िता का चुंबन लिया और अभद्र व्यवहार किया था. पार्टी में शराब परोसने का भी आरोप है.

एसपी ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के सिलसिले में खूंटी आए आईआईटी के छात्र-छात्राओं को एसडीएम रियाज अहमद ने एक जुलाई को अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी में बुलाया था. पीड़ित छात्रा के अनुसार, रात भर चली पार्टी के बाद जब वो अपने अन्य साथियों के साथ दो जुलाई की सुबह एसडीएम आवास से निकलने वाली थी तो मौका देख कर आईएएस अधिकारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और किस करने का प्रयास किया. पीड़िता ने इस घटना की सूचना स्थानीय महिला थाना में दी, लेकिन सोमवार की शाम को उसके बयान पर एसडीएम के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई.

एसपी ने बताया कि पीड़िता समेत आईआईटी की आठ छात्राएं कई अन्य छात्रों के साथ इन दिनों खूंटी में इंटर्नशिप के लिए आई हुई है. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम एसडीओ आवास में इन प्रशिक्षुओं के लिए डिनर की व्यवस्था की गई थी, जिसके बाद यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि एसडीएम रियाज अहमद के खिलाफ महिला थाना में आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.रियाज के खिलाफ भादवि की धारा 354 ए (1) (2), 509 के तहत केस दर्ज किया गया है. पहली धारा यौन शोषण और दूसरी शब्द के जरिये भावना को ठेस पहुंचाने से जुड़ी है. दोनों धाराओं में तीन साल की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है.