PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. का एक प्रयत्न- छात्राओं को समाज में सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध संस्था,

KMV will provide Scholarships worth crores to facilitate the students

के.एम.वी. छात्राओं को प्रदान करेगा करोड़ो की स्कालरशिपस,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर की शानदार उपलब्धियों की श्रृंखला में और बढ़ौतरी हुई है। लगातार चार वर्षों से इंडिया टुडे मैगज़ीन के बेस्ट कालजिस सर्वेक्षण में टॉप नैश्नल एवं स्टेट रैंकिंग की प्राप्ती अपने आप में गौरव का विषय है। इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि ऐसी सम्मानजनक एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्याती प्राप्त इंडिया टुडे मैगज़ीन के सर्वेक्षण द्वारा प्राप्त सम्मान ने के.एम.वी. को टॉप लीग में शामिल किया है तथा शहर एवं राज्य के लिए यह बेहद गौरव का विषय है।

इस सफलता को मनाते हुए हम छात्राओं के लाभान्वित होने की उम्मीद करते हैं और प्रत्येक प्रोग्राम में लायक एवं होनहार 5 प्रतिशत छात्राओं को फुल फ्रीशिप प्रदान करने का एलान करते है। उल्लेखनीय है कि अच्छी शिक्षा और ज़िंदगी में अपनी मेहनत और लगन के साथ नया मुकाम हासिल करने के सपने सँजोने वाली छात्राओं को के.एम.वी. द्वारा कई प्रकार के वजीफे और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। शिक्षा, सह पाठयक्रम गतिविधियों और खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और शारीरिक तौर पर आयोग्य छात्राओं के इलावा जरूरतमंद छात्राओं को विद्यालय की तरफ से वित्तीय सहायता और प्रेरक प्रदान किए जाते हैं।

1. विद्यालय द्वारा 95% और इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली और किसी दी भी सटरीम में यूनिवर्सिटी की टॉप पोजीशन हासिल करने वाली छात्राओं को फुल फ्रीशिप प्रदान की जाती है।
2. कॉलेज द्वारा 90% से 94.9% अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 8000 रुपए 86 से 89.9% अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 5000 रुपए और 80 से 85.99 % अंक हासिल करने वाली छात्राओं को 3000 रुपए धनराशि वजीफे के तौर पर दी जाती है।
3. कक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को 4000 रुपए तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 2000 रुपए विद्यालय द्वारा दिए जाते हैं।

4. कॉलेज की तरफ से सभी खिलाड़ी छात्राओं को फुल फ्रीशिप के साथ-साथ मुफ्त बोर्डिंग और लॉजिंग भी मुहैया करवाई जाती है।
5. नारी शिक्षा के प्रसार के लिए के.एम.वी. द्वारा इकलौती लडक़ी के लिए वार्षिक 2500 रुपए की रियायत और 2500 रुपए सिस्टर कनसेशन की घोषणा की गई है।
6. यतीम छात्राओं के लिए 10000 रुपए की रियायत, सिंगल मदर चाइल्ड के लिए 5000 रुपए की रियायत और शारीरिक चुनौतियों के साथ जूझने वाली छात्राओं के लिए 10000 रुपए की रियायत भी कॉलेज द्वारा प्रदान की जाती है।
7. कोई भी छात्रा जिसके पिता जी का दिहांत हो चुका है के लिए 5000 रुपए रियायत है।

8.शहीदों की बच्चियों को कॉलेज द्वारा फुल फ्रीशिप प्रदान करने के साथ-साथ सेना के कर्मचारियों की लड़कियों के लिए 5000 रुपए की रियायत मुहैया करवाई जाती है।
9 . इसके साथ ही शिक्षा, सह पाठयक्रम गतिविधियों के साथ-साथ और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शानदार सफलता हासिल करने वाली छात्राओं को वजीफे/नगद इनाम दिए जाते हैं।

​विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि के.एम.वी. महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर लड़कियों को शिक्षा के हर मौके प्रदान करवाने के साथ समाज के पिछड़े वर्ग तक पहुंच कर लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह भी देखना हमारे लिए जरूरी है कि कोई भी छात्रा आर्थिक स्रोतो की कमी के कारण के.एम.वी. से बाहर ना जाए क्योंकि मानवता की सेवा यहां आदर्श और मिशन है और 5% छात्राओं को फुल फ्रीशिप प्रदान करने का यह प्रयत्न उनके बेहतर कल में मददगार साबित होगा।