PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशनल गु्रप द्वारा संचालित स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल , होशियारपुर के चार एन. सी. सी. कैडेट का चयन हुआ।यह चयनित कैंप 12 पंजाब एन. सी. सी.बटालियन की ओर से लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित हुआ।यह कैंंप 26 सितंबर 2022 से 3 अक्तूबर 2022 आयोजित किया गया।जिसमें कैडेट अभिलाषा गंडोत्रा , धृति अग्रवाल ,हिमांक जैन व आजविंदर सिंह खख की आगामी कैंप के लिए चयन हुआ।
स्कूल एन.सी.सी.के ए.एन.ओ. श्री गुरमीत सिंह ने बताया कि इस कैंप में जालंधर, कपूरथला व होशियारपुर के कैडेट ने प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा लिया था , हमारे चार विद्यार्थियों ने अगले कैंप के लिए मौका हासिल किया। इस बारे में स्कूल पिं्रसीपल शरत कुमार सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा आगामी कैंप के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
वासल एजुकेशनल गु्रप के सीइओ श्री राघव वासल ने चारों विद्याथियों को अगले कैंप के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके अभिभावकों की भी सराहना की।उन्होंने इस मौके पर कहा कि जैंस कैंब्रिज स्कूल का उद्देश्य बच्चों का सर्वांग विकास ही हमारा लक्ष्य है।इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चे ही माता पिता , स्कूल व क्षेत्र का नाम ज्ररूर ऊँचा करेंगे।








































