PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन,

ivy World School- Workshop on Cybercrime Prevention

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में छात्रों को अच्छी शिक्षा, सहयोगिक वातावरण,शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियॉं करवाई जाती हैं, इसके साथ साथ वर्तमान और भविष्य में आने वाली मुश्किलों और चुनौतियों से भी अवगत करवाकर उनसे बचने और सामना करने के योग्य भी बनाया जाता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों और अविभावकों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने व जानकारी देने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ रक्षित टंडन के द्वारा छात्रों व उनके माता पिता को साइबर क्राइम व इससे बचने के विभिन्न तरीके बताए गए।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार हम आधुनिक यंत्रों व इंटरनेट का सावधानी पूर्वक प्रयोग करते हुए अपनी सभी प्रकार की जानकारी को सुरक्षित और गोपनीय रख सकते हैं। अविभावकों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों व शंकाओं का निश्चित और ज्ञानवर्धक उत्तर दिए गए। डॉ रक्षित टंडन जी ने सारी जानकारी देते हुए कहा कि भले ही आज का युग तकनीक का युग है परंतु यदि हम इस तकनीक का सही उपयोग न करेंगे तो यह हमारे लिए नुक्सानदायक हो सकता है।

श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर ने साइबर सुरक्षा से संबंधित यह उपयोगी जानकारी देने के लिए डॉ रक्षित टंडन जी को धन्यवाद दिया। वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल,उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी. ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने भी इस कार्यशाला में दी गई आवश्यक जानकारी की सराहना की और कहा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाएगा जिससे छात्रों में जागरूकता बढ़े और वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

Latest News