PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज यानि बुधवार की तड़कसार करीब 4 बजे सिटी रेलवे स्टेशन के सामने चार युवक कार में शराब पीकर भांगड़ा डाल रहे थे। इसी दौरान एक महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ रिक्शा लेने के लिए खड़ी थी।
शराब के नशे में हुल्लड़ बाजी कर रहे उक्त युवकों ने कार फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर चढ़ा दी। घटना में मां तो बच गई लेकिन उसकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई । वहां खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत अपनी कार में मां-बेटी को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
थाना जी.आर.पी. की पुलिस ने मौके से कार और एक युवक को काबू कर लिया जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए । सूचना के मुताबिक बच्ची की दोनों टांगे टूट गई और सिर पर भी गहरी चोट आई है। जिस कारण उसे सिविल अस्पताल से एक प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत गंभीर है और वह बयान देने के काबिल नहीं है।



































