PTB Sad न्यूज़ फरीदकोट : फरीदकोट से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां स्थित एक निजी स्कूल की बस के हादसाग्रस्त हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है / इस घटना का पता चलते ही आसपास के गांवों के लोग घायल स्कूली बच्चों को निकलने तुरंत पहुंच गए /
मिली जानकारी के अनुसार गांव खारा के पास स्कूल वेन ओर बस की टक्कर में स्कूल वेन पलट गयी, इस हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सुचना है / बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद आसपास के लोगों तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व घायल स्कूली बच्चों को पास ही के एक अस्पताल में भर्ती करवाया /
बताया जा रहा है कि सभी घायल बच्चों को सिविल अस्पताल कोटकपुरा में दाखिल करवाया गया है / बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह उस समय हुआ जब स्कूल बस चालक अलग-अलग गावों से बच्चों को लेकर कोटकपूरा की तरफ आ रही रहा /
लेकिन रास्ते में स्कूल वेन जब खारा गांव के पास निज्जी बस से जा टकराई / इसके साथ ही बता दें कि बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है / वहीं चश्मदीदों का कहना है कि स्कूल बस की स्पीड ज्यादा होने की वजह से यह हादसा हुआ है / वहीं घटना की सुचना मिलते ही जहां स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर देरी से पहुंची वहीं स्कूल प्रबंधक की और से कोई भी ब्यान इस हादसे को लेकर सामने नहीं आया है /



































