PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

पंजाब में फिर चली गोली, बेअदबी मामले में नामजद डेरा प्रेमी की दिनदिहाड़े की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या,

dera lover pradeep singh named in sacrilege case shot dead Murder case in Faridkot Punjab PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ फरीदकोट : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज उस समय सनसनी फैल गई। जब बेअदबी के मामले में नामजद आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की दिनदिहाड़े गोली मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी और भागने में कामयाब हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। जब सुबह फरीदकोट में प्रदीप सिंह जब अपनी दुकान खोल रहा था, तभी दो मोटरसाइकलों पर सवार 5 लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से प्रदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में उसके गनमैन और एक अन्य दुकानदार को भी गोलियां लगी हैं।

यह पूरी घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रदीप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल कोटकपुरा भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की सुचना मिलते ही आईजी प्रदीप कुमार यादव और फरीदकोट के एसएसपी स. राजपाल सिंह संधू ने घटनास्थल का जायजा लिया और कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन हैरानी वाली बात तो यह है कि सुरक्षा कर्मी के होते हुए भी दिन-दिहाड़े हुए इस मर्डर के बाद पंजाब सरकार व मौजूदा पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं, कि आखिर क्यों सुरक्षा व्यवस्था पंजाब में चरमरा चुकी है।

Latest News