PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

अब शराब नीति मामले में ED का बड़ा एक्शन, इन दो कंपनियों के प्रमुख गिरफ्तार,

eds big action in delhi liquor policy case 2 pharma company heads arrested

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति में कथित फर्जीवाड़े का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। इसी कड़ी में ईडी ने एक और बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने दो फार्मा कंपनियों के प्रमुख शरद रेड्डी और विनॉय बाबू को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि ईडी अब इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आरोपी बनाया गया है

और बीते दिनों उनके पीए से पूछताछ की गई थी। दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने शराब कारोबार से जुड़े आंध्र प्रदेश-तेलंगाना मूल के रहने वाले दो बड़े कारोबारी शरद रेड्डी और विनॉय बाबू को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कारोबारी शरद रेड्डी का करोड़ों रूपये का शराब कारोबार है। सूत्रों के मुताबिक, शरद रेड्डी अरविंदो फार्मा नाम की कंपनी के प्रमुख हैं,

जबकि विनॉय बाबू Pernod Ricord नाम की फार्मा कंपनी के प्रमुख हैं। ईडी इससे पहले दिल्‍ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्‍टाचार के मामले में सितंबर महीने में देश के बेहद चर्चित शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार था। गिरफ्तारी से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने समीर महेंद्रू से कई राउंड की पूछताछ की थी। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की पुरानी शराब नीति की तुलना में साल 2021-22 में आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया नई नीति लेकर आए थे। जांच एजेंसी ने इसमें भ्रष्‍टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि इससे पहले ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक से रद्द आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में शनिवार को पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया था कि ईडी देवेंद्र शर्मा से पूछताछ की थी और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया था।

Latest News