PTB News शिक्षा : वासल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदा वचनबद्ध रहा है । विद्यालय में छात्रों के खेलकूद के विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्र समय- समय होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकरअपनी प्रतिभा का परिचय देते रहते हैं।
इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के छात्रों द्वारा 16 अक्तूबर ,2022 को नैना कराटे अकैडमी नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) पंजाब में आयोजित प्रथम आई.एस.के.एफ ओपन जिला स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप 2022 में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण तथा रजत मैडल प्राप्त किए। शिवेन महाजन कक्षा चौथी एवरेस्ट ने कुमाइट (30 किलो) वर्ग में स्वर्ण पदक, मन्नत सलूजा कक्षा 7 नील ने (45 किलो) वर्ग में स्वर्ण पदक,
सहजवीर कौर कक्षा 5 पर्ल ने (45 किलो) वर्ग में में रजत पदक, राजविन्दर सिंह घुम्मन कक्षा 7 इंडस ने (50 किलो) वर्ग में में रजत पदक तथा नैंसी जोशी कक्षा छठी मार्स ने (40 किलो) वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने विजेताओं को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी तथा बताया कि कठोर परिश्रम का फल सदैव मीठा होता है। उन्होंने सभी छात्रों को इसी प्रकार कठोर अभ्यास की प्रेरणा दी।
वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के.वासल जी, चेयरमैन संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी ने विजेताओं को शानदार प्रदर्शन करके मैडल प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा खेलकूद का जीवन में महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को खेलों को अपने जीवन का आवश्यक अंग बनाना चाहिए, जिससे हमारा सर्वपक्षीय विकास हो सके।

































