PTB News

Latest news
पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव...

दो जुड़वा बहनों के साथ रचाई युवक ने शादी, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ दर्ज की FIR,

marrying twin sisters together cost man dear police filed case against the groom Big News

PTB Big न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। हैरानी की बात है कि दोनों बहनें आईटी पेशेवर हैं। सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरूद्ध भादंसं की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे।

ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं। अतुल यू. अवताडे नामक शख्स ने जुड़वां बहनों रिंकी एम. पडगांवकर और पिंकी एम. पडगांवकर से शादी की। वे आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं और कांदिवली पश्चिम में रहते हैं। शादी 2 दिसंबर को 300 मेहमानों की उपस्थिति में हुई। शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

अपुष्ट रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अवताडे पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी ने जुड़वां बहनों के साथ उसके संबंध पर नाराजगी जताई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अवताडे मुंबई में पर्यटन व्यवसाय का कारोबार है। कहा जाता है कि बहनों में बचपन से ही बहुत निकटता थी। वे एक-दूसरे अलग नहीं होना चाहती थीं। उन्होंने पढ़ाई-लिखाई, नौकरी सब साथ ही किया।

Latest News