PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

दिल्ली MCD चुनाव के नतीजों में AAP को मिला बहुमत, 60 सीटों पर आगे, 75 जीती, BJP को 55 पर जीत, 48 पर बढ़त,

delhi mcd election results will be out today votes will be counted at 42 centers

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में AAP को बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 250 सीटों में से AAP 60 सीटों पर आगे है और 75 जीत चुकी है। वहीं, BJP को 55 पर जीत मिल चुकी है और 48 पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 4 सीटों पर विजय मिली है। 5 पर आगे चल रही है। एमसीडी में बहुमत के लिए 126 सीटें चाहिए।

पहले देखते हैं, किसे कितनी सीटें मिल रहीं:–

लीड पार्टी जीत
60 आम आदमी पार्टी 75
48 भाजपा 55
5 कांग्रेस 4
2 निर्दलीय 1

अब पूरी काउंटिंग को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं…

शुरुआती रुझानों में भाजपा और आप दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। शुरुआती दो घंटे में दोनों दलों की सीटों में 10 से 20 सीटों का अंतर रहा। कभी भाजपा आगे तो कभी आप आगे दिखी। लेकिन सुबह 10.30 बजे के बाद हालात बदले और आप ने भाजपा पर बढ़त बना ली।

एग्जिट पोल में AAP की जीत के बाद बुधवार सुबह से ही पार्टी के कार्यालय में गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। ऑफिस को पीले और नीले गुब्बारों से सजाया गया है। पिछली बार इन्हें सफेद और नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। पर जैसे ही रुझान आते रहे आप के दफ्तर में पहले जश्न, मायूसी फिर जश्न का माहौल दिखा।

Latest News