PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में ना तो पुलिस सुरक्षित ना ही पुलिस के थाने, आम जनता का क्या होगा? पुलिस सांझ केंद्र को बनाया राकेट लांचर से निशाना, फैली सनसनी,

punjab amritsar news attack tarntaran police station sarhali sanjh kender terrorist attack PTB Big News PTB Big News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में दूसरी बार RPG का प्रयोग करके पुलिस को निशाना बनाया गया है। हमला तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन के साथ बने सांझ केंद्र में हुआ है। सूचना है कि इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सांझ केंद्र के शीशे टूट गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का स्पष्ट कहना है कि यह एक आतंकी हमला है।

मिली जानकारी के अनुसार रात 1 बजे के करीब तरनतारन बठिंडा नेशनल हाईवे पर बने सरहाली पुलिस थाने के साथ बने सांझ केंद्र पर RPG का प्रयोग करके हमला किया गया। रात धमाके की आवाज सुनकर जब तक पुलिस सरहाली थाने से बाहर निकली, हमलावर फरार हो चुके थे। थाने में रात के मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं।

आतंकियों के मनसूबों पर तब पानी फिरा जब उनके द्वारा फेंका गया यह RPG फटा ही नहीं। RPG के अंदर गिरने से सांझ केंद्र के शीशे टूट गए। पुलिस ने RPG को सुरक्षित कब्जे में रखा है और सांझ केंद्र को सील कर दिया गया है। SSP गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि जांच चल रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रही, लेकिन उनका मानना है कि यह एक आतंकी हमला ही है। हमलावरों इससे जानी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे, लेकिन पंजाब का माहौल खराब करने के लिए यह कदम उठाया गया।

Latest News