PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

लतीफपुरा मुद्दे को लेकर बैकफुट पर मान सरकार, यह बनाई नई योजना, दूर-दूर तक नहीं दिखे सत्ताधारी नेता,

punjab jalandhar latifpura house demolition issue hot punjab government backfoot planning give new place latifpura residents

विरोधियों के निशाने पर सरकार, आम जनता में भारी रोष, निगम चुनावों में दिखेगा असर,

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर के लतीफपुरा, जहां पर जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन को साथ लेकर लोगों के घरों पर डिच चला दी थी और लोगों को बेघर कर दिया था। अब इसी लतीफपुरा के साथ लोगों की सहानुभूति जुड़ने और मुद्दा बन जाने के बाद सरकार की खूब किरकिरी हो रही है।

इसी किरकिरी से बचने के लिए सरकार बैकफुट पर आ गई है। सरकार के आदेश पर ट्रस्ट के चेयरमैन, ईओ के साथ-साथ जिला प्रशासन लोगों को नई जगह बसाने की प्लानिंग में जुट गए हैं। पाकिस्तान से उजड़ कर आए सिख परिवारों को सत्तर साल बाद फिर से उजाड़े का संताप झेलने के लिए मजबूर करने वाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और प्रशासन अब दबाब में मीटिंग पर मीटिंगें कर रहा है।

पिछले कल भी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा, कार्यकारी अधिकारी राजेश चौधरी और DC जसप्रीत सिंह की मीटिंग हुई थी। आज फिर से लतीफपुरा के मुद्दे को शांत करने के लिए बैठक होने जा रही रही है। बैठक का एजेंडा सिर्फ लतीफपुरा में जिन लोगों के घरों को तोड़ा गया है, उन्हें कहां पर बसाया जाए इस पर चिंतन मंथन कर प्लानिंग बनाना है।

लतीफपुरा में एक ही नोटिस पर घर तोड़ दिए जाने के बाद जालंधर के आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी लोगों का सामना करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लतीफपुरा में जिस दिन घर तोड़े गए उस दिन तो वहां पर कोई नहीं आया लेकिन घर टूटने के बाद वहां पर आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बाकी सभी राजनीतिक दलों की अपनी राजनीति चमकाने के लिए होड़ लगी हुई है।

लतीफपुरा में दिन घर तोड़े जाने लगे उस दिन जालंधर कैंट से पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी आए थे। लेकिन प्रशासन ने जैसे ही उन्हें दस्तावेज दिखाए तो वह कुछ कहे बिना मौके से गायब हो गए। पीछे से प्रशासन ने घर तोड़ दिए। उसके बाद आम आदमी पार्टी की कोई भी नेता लोगों से झूठी ही सही लेकिन सहानुभूति प्रकट करने के लिए नहीं पहुंचा है।

लोगों के घर तोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता लतीफपुरा में इस लिए भी एंट्री नहीं मार रहे हैं कि उन्हें पता है कि वहां पर लोगों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। घर टूटने के बाद सत्ताधारी दल के खिलाफ लोग पूरी तरह से भरे पड़े हैं। अब इसी का तोड़ निकालने के लिए उन्हें अन्यत्र बसाने की प्लानिंग चल रही है।

Latest News