PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

बीजेपी नेता रोबिन सांपला ने की लतीफपुरा मामले में SC कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला से शिकायत,

big action on robin samplas complaint sc commission to investigate latifpura case Vijay Sampla Robin Sampla

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के लतीफपुरा मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तैयार हो गया है। रोबिन सांपला द्वारा दी गई शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए चेयरमैन विजय सांपला ने जांच के आदेश दिए। एससी कमिशन के डायरेक्टर (मुख्यालय) कौशल कुमार ने पंजाब के चीफ सैक्रेटरी, डीजीपी, जालंधर नगर निगम का निगमायुक्त, पुलिस कमिश्नर जालंधर और डिप्टी कमिश्नर जालंधर से जवाब मांगा है।

आर्डर में स्पष्ट कहा गया है कि अगर इस संबंधी निर्धारित समय में रिपोर्ट पेश नहीं की जाती तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले रोबिन सांपला ने एससी कमीशन के चैयरमैन विजय सांपला के साथ मुलाकात की थी और और बेघर हुए लोगों का दर्द उनके सामने रखा था। विजय सांपला को दी अपनी शिकायत में रोबिन सांपला ने कहा था कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से आम लोगों पर तो उनके घर गिरवा कर कार्रवाई करवा दी गई

पर क्या उन अधिकारियों और नेताओं पर कार्रवाई नहीं बनती जिन्होंने अपने लालच के चलते वहां लोगों के घर बनाने की इजाजत दी थी। रोबिन सांपला ने लतीफपुर के लोगों के लिए विजय सांपला से मदद की गुहार लगाई थी और कहा था कि वह लतीफपुर आ कर गिराए गए घरों की जांच करवाए। इस दौरान विजय सांपला ने भी आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही इस कारवाई की जांच करवाएंगे।

Latest News