PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

अगले 5 दिनों आप ना निकलें घर से बाहर तो हो अच्छा, पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों को लेकर जारी हुआ अलर्ट,

things will worsen now severe cold wave will continue many states including punjab haryana the next 5 days Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देश में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। खासकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। मंगलवार को तड़के से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक और बढ़ गई। इतना ही नहीं इस ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं यहां आज अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री रहेगा। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।

Latest News