PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

इनोकिड्स (सीजेआर) में बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में दिखाई अपनी प्रतिभा,

Children showcased their talent in Vivacious Vibrance at InnoKids CJR Jalandhar Innocent Hearts School

PTB News शिक्षा : इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स (कैंट जंडियाला रोड) में नन्हें-मुन्नो ने विवेशियस वाइब्रेंस कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का आरंभ श्री गणेश वंदना से हुआ, जिसे कक्षा डिस्कवरर्स के बच्चों ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात आए हुए अभिभावकों का बच्चों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यातिथि की भूमिका श्रीमती गुरमीत कौर (कोऑर्डिनेटर इनोकिड्स) ने निभाई।

भारत विशेष में पाई जाने वाली सभी ऋतुओं पर बच्चों की नृत्य-प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। ‌सर्वप्रथम कक्षा एक्सप्लोरर्स के बच्चों द्वारा ग्रीष्म ऋतु पर ‘समर-समर-समर’, ‘व्हाट डू यू लाइक टू समर’ नृत्य ने समां बाँध दिया‌।

Children showcased their talent in Vivacious Vibrance at InnoKids CJR Jalandhar Innocent Hearts School

तत्पश्चात डिस्कवरर्स द्वारा वर्षा ऋतु पर प्रस्तुत नृत्य ‘बरसो रे मेघा’ ने सबका मन मोह लिया। स्कॉलर्स द्वारा वसंत ऋतु पर प्रस्तुत नृत्य ‘रुत आ गई रे’ सबके आकर्षण का केंद्र रहा‌। शीत ऋतु पर कक्षा डिस्कवरर्स व स्कॉलर्स द्वारा प्रस्तुत नृत्य ‘स्नो-स्नो’ ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इनोसेंट हार्ट्स के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य हिप-हॉप सबके द्वारा सराहा गया।

तत्पश्चात बच्चों द्वारा वोट ऑफ थैंक्स पढ़ा गया। मंच संचालन की भूमिका भी छोटे बच्चों के द्वारा ही निभाई गई। मुख्यातिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की। श्रीमती अलका अरोड़ा (डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स) ने बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ करवाने का उद्देश्य बच्चों के मन से मंच-भय दूर करना तथा उनमें आत्मविश्वास जागृत करना है। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि वे बच्चों में नैतिक मूल्य भरने का भरसक प्रयास करें। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Latest News

Latest News