PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स के बच्चों ने बड़े उत्साह से मनाया क्रिसमस,

Children of InnoKids of Innocent Hearts celebrate Christmas with great enthusiasm Jalandhar Innocent Heart School

PTB News शिक्षा : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर नन्हें बच्चों के लिए ‘सांता क्रूज़ पार्टी’ का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज की पोशाक में सजे बच्चे बहुत मनमोहक लग रहे थे।

सांता बनकर आए बच्चों ने दूसरे बच्चों की कक्षाओं में जाकर टॉफियाँ बाँटी। सबने मिलकर गीतों की धुन पर नृत्य किया। नन्हें बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में क्रिसमस ट्री सजाया गया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई रोचक प्रसंगों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने जीवन पर्यंत मानवता की राह पर चलने की शिक्षा दी और मानवता की रक्षा के लिए ही उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग व आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें प्रभु यीशु की दी हुई शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए और सभी धर्मों को एक समान सम्मान देना चाहिए।

Latest News