PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

गेम ऑन इंडिया की हुई धूम-धड़के से शुरुआत,

Game on India started with much fanfare St Soldier Group PPR Group Jalandhar

तेजी बाजवा के कारिंदे बैंड पर शहरवासियों ने किया भंगड़ा,

PTB News शिक्षा : बेहतरीन गेमों के साथ पीपीआर ग्रुप द्वारा शहरवासियों के लिए “गेम ऑन इंडिया” गेमिंग जोन की दमदार शुरुयात की गई। गेम ऑन इंडिया की उद्घाटन चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर राजन चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रिंस चोपड़ा, उनके परिवार, पीपीआर मार्किट एसोसिएशन के मेंबर्स के साथ किया गया।

पहले दिन से शहरवासियों का भरपूर प्यार मिल रहा है जिनके मजोरंजन के लिए लाइव बैंड का आयोजन किया गया जिसमें तेजी बाजवा ने अपने कारिंदे बैंड के साथ पंजाबी, हिंदी गीत गाये और लोगों ने खूब डांस किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न फन एक्टिवटीज करवाई गई। इस ग्रैंड ओपनिंग का मुख्य आकर्षण रहा कि इस में सभी अपने परिवारों के साथ पहुँच रहे हैं।

Game on India started with much fanfare St Soldier Group PPR Group Jalandhar

मीठापुर रोड स्थित पीपीआर मॉल में शुरू किये इस गेमिंग जोन में बोलिंग, बम्पर कार्स, जंपी बम्पी, किड्स पैराडाइस, कार राइडिंग, वर्चुअल क्रिकेट, 9डी, सिमुलेटर, नई टेक्नोलॉजी की गेमें शामिल हैं। इसके साथ डांस और म्यूजिक प्रेमियों के लिए ओपन म्यूजिक है जिसपर वह अपना पसंदीदा म्यूजिक लगाकर एन्जॉय कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए एक विशेष किड्स पैराडाइज है।

चेयरमैन चोपड़ा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें ख़ुशी है कि ग्रुप द्वारा शुरू किये गए इस गेम ऑन इंडिया को लोगों का भरपूर रिस्पांस मिल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस गेमिंग जोन के गेमों के रेट बहुत अफ्फोर्डबल रखे गए है तांकि हर कोई इसका आनंद उठा सके और मंगवार और वीरवार को 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि लोगों की फोटोग्राफी के विशेष आकर्षण पॉइंट्स बनाए गए हैं और 20 फ़ीट का क्रिसमस ट्री लगाया गया है।

राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा ने सभी शहरवासियों को आने की अपील करते हुए कहा कि हमे पूरा विश्वाश है कि यह प्रयास सभी को पसंद आएगा। छोटे बच्चों से लेकर युवा गेमर्स तक और मध्यम आयु वर्ग से लेकर के बुजुर्गों तक “गेम ऑन इंडिया” में हर कोई मनोरंजक गेमों का आनंद उठाएगा। खाने के शौकीनों बेहतरीन फ़ूड और ड्रिंक्स के साथ एक शानदार रेस्टोरेंट है। लोग जन्मदिन, किट्टी पार्टीज और अन्य यादगार कार्यक्रमों का जश्न मनाते हुए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

Latest News