PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

आपके पासपोर्ट पर लगा Visa कहीं नकली तो नहीं, फर्जी वीजा बनाने वाले इमीग्रेशन रैकेट के दो लोगों को किया गिरफ्तार, करते थे लाखों की ठगी,

absconding members international immigration racket making fake visas arrested fraud cases delhi police delhi news international trip

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाने की पुलिस टीम ने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले इंटरनेशनल इमीग्रेशन रैकेट (International Immigration Racket) के फरार चल रहे दो और एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है / इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, भावसिंह भाई और प्रतीक शाह के रूप में हुई है / ये गुजरात के सूरत और सोमनाथ के रहने वाले हैं /

डीसीपी रवि कुमार सिंह के अनुसार इसके पास से 2 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, अलग-अलग एम्बेसी के 15 फर्जी स्टैम्प, फर्जी वीजा बनाने वाला डाई, 170 ब्लैंक PR कार्ड्स, चिप के साथ 80 PR कार्ड्स, 12 मोबाइल फोन, 1 प्रेस डाई मशीन, UV लेजर रबर स्टैम्प मशीन, पेपर कटिंग मशीन, लेमिनेशन मशीन, वीजा स्टिकर बनाने वाला 5 पेपर रॉल, 100 वीजा पेपर, 9 UV इंक बॉटल, 2 बॉक्स कलर इंक, वीजा बनाने वाली अन्य सामग्री बरामद किया गया है /

गिरफ्तार किये गए दोनों एजेंट अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारत सहित विदेशों में भी फर्जी वीजा और ट्रैवल डॉक्युमेंट्स अरेंज करने में शामिल हैं / ये लोगों के लिए फर्जी वीजा अरेंज करते हैं जिसके जरिए वे अनुचित तरीकों से दूसरे देशों में बस सकें / डीसीपी ने बताया कि इस साल मार्च के 16 और 24 तारीख को आईजीआईए के इमीग्रेशन डिपार्टमेंट से दो अलग-अलग मामलों में पेरिस जा रहे कुल 4 हवाई यात्रियों के फर्जी वीजा पर यात्रा करने की शिकायत मिली थी /

दोनों मामलों में पुलिस ने पूछताछ के बाद यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया था / 16 मार्च को पकड़े गए यात्रियों सुच्चा सिंह, सुरजीत सिंह और अमनदीप सिंह से पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वो उनके कॉमन फ्रेंड के माध्यम से दिल्ली के ऊत्तम नगर के रहने वाले गुरिंदर सिंह मोखा और रोपड़, पंजाब के रहने वाले संदीप कुमार नाम के एजेंट के संपर्क में आये थे /

Latest News