PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

ज्यादातर पुलिस वालों को नहीं आता गोली डालना और चलाना, कैसे करेंगे दुश्मन का सामना,

Wah re police SI put bullet in the gun at such a place Video Viral

SI की गलत जगह बन्दुक में गोली डालने से हकीकत आई सामने, Video Viral

PTB Big न्यूज़ उत्तर प्रदेश : सोशल मीडिया पर एक SI (सब इंस्पेक्टर) का वीडियो चर्चा में है। मामला उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर खलीलाबाद कोतवाली का है। जहां DIG (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) निरीक्षण करने पहुंचे और पुलिसकर्मियों से हथियार चलवाकर देखे। ऐसे में जब एक SI ने बंदूक चलाने की प्रक्रिया के दौरान गोली बंदूक की नली से डाली और फायर करने लगा, तो डीआईजी साहब सहित अन्य पुलिसकर्मी हंसने लगे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद कुछ यूजर्स को यूपी पुलिस की ‘ठांय… ठांय…’ याद आ गई। पुलिसकर्मियों की यह स्थिति देख डीआईजी पुलिसकर्मियों को कड़ा प्रशिक्षण दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को बस्ती मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज थानों का निरीक्षण करने निकले थे। इसी दौरान वह खलीलाबाद कोतवाली पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों का कौशल देखने के लिए सभी से सर्विस हथियार ऑपरेट करके दिखाने को कहा। इस दौरान पिस्टल, टीयर गन आदि हथियारों को ऑपरेट कराया गया, जो कभी भी पुलिसकर्मियों को उपयोग करना पड़ सकता था।

लेकिन भैया, बंदूक चलाने के दौरान एक एसआई को यह भी पता नहीं था कि उसमें गोली कहां से डाली जाती है। उसने फुल कॉन्फिडेंस से डीआईजी के सामने बंदूक की नली में गोली डाली और फायर करने लगा तो डीआईजी सहित दूसरे पुलिसकर्मी दंग रह गए और हंसने लगे। आपको यह भी बता दें कि ज्यादातर पुलिसवालों को गोली चलाना तो दूर बंदूक में गोली डालना ही भूल चूका है ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कैसे यह पुलिस वाले दुश्मन का सामना करेंगे।

Latest News