PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर नगर निगम में हुआ करोड़ों का घोटाला, मिल बांट कर मलाई खाने में लगे दिग्गज नेता, PA और चम्मचे, शहर में लगातार अवैध निर्माण जारी, कोई देखने वाला नहीं?

punjab jalandhar municipal corporation 21 days left neither warding work complete not election date fixed suspense on last session

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर नगर निगम का कार्यकाल 25 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन अभी तक निगम की हद में जुड़े नए क्षेत्रों की वजह से अभी तक ना तो वार्डबंदी का काम पूरा हो सका और ना ही स्थानीय निकाय विभाग चुनाव को लेकर अभी किसी तारीख पर कोई फैसला ले पाया है / इतना ही नहीं कार्यकाल समापन से पहले हाउस की अंतिम बैठक होनी है या नहीं इसके बारे में अभी संशय ही बना हुआ है /

जल्द पढ़िए जालंधर निगम चुनवों में किस पार्टी का बन सकता है इस बार मेयर, हर तरफ हो रही है इस बात की चर्चा?

देखा जाये तो पिछले महीने दिसंबर में ही नए जुड़े क्षेत्रों और वार्डबंदी का काम पूरा हो जाना चाहिए था, इसके बाद पिछले साल के अंतिम सप्ताह में ही शहर की नई सरकार बनाने के लिए चुनाव का नोटिफिकेशन भी हो जाना चाहिए था, लेकिन मौजूदा समय में जिस तरह से वार्डबंदी से लेकर घर-घर जाकर सर्वे करने का काम जिस गति से चला हुआ है उससे अगले महीने फरवरी में भी चुनाव कराए जाने की संभावना पर अभी नहीं बन पा रही है /

नगर निगम का पांच साल का समय पूरा हो जाने के बावजदू इन पांच सालों के दौरान हुए निगम में करोड़ों के घोटालों की ना तो जांच हुई और ना ही पांच साल के दौरान शुरू हुए कई प्रोजेक्टों का काम पूरा हो सका / पांच साल तक शहर का अंधेरा दूर करने के लिए लगाई जाने वाली LED लाइटों को लगाने में हुए घोटाले की जांच को लेकर लगातार तब तक हल्ला मचा रहा जब तक विधानसभा चुनाव नहीं हो गए / उसके बाद चाँद मीडिया कर्मियों को साथ लेकर मौजूदा सरकार के दिग्गज नेताओं ने घोटालों की पोल खोलने को लेकर सुर्खियां तो बटोरीं लेकिन न तो कोई आज तक करवाई हुई और ना ही किसी घोटाले का सच सामने आ सका /

https://bit.ly/3Z2XKuJ

लेकिन इस घोटाले से जुड़े लोगों का PTB News पर्दा जल्द उठाएगा और उनके साथ जो पूर्व दिग्गज नेता इस घोटाले में साथ दे रहे थे, उसका भी खुलकर खुलासा करेगा / यही नहीं इन घोटालों का अभी तक जो जीकर हो रहा था उसे पोल खोल के बाद किस मोल भाव में बंद कर दिया गया इसका भी पूरा खुलासा होना अभी बाकि है ताकि जनता को भी पता चले की किन दिग्गज नेताओं के राजदारों ने और किन-किन चम्मचों ने इस घोटाले का पर्दाफाश न करने की सूरत में कितनई मलाई किससे खाई है /

जल्द पढ़िए किसने, चुनावों से पहले, बिना पार्टी में शामिल किये, एक कांग्रेसी नेता को बेच दिया “आप” का टिकट,

लेकिन मौजूदा सरकार के दिग्गज नेताओं का बहुत समय बाकि है लेकिन उनके चम्मचों का बुरा हाल तो आगामी निगम चुनावों में ही होने वाला है, जो लगातार चमचागिरी कर नेताओं की चप्पल चाट रहे हैं और मोटी मलाई अपने वार्ड में खा रहे हैं, इसका सबसे बड़ा नमूना है उनके ही इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण जिनकी भजन न तो वह दिग्गज नेताओं को लगने दी जा रही है और उनके पीछे का खेल एक नेता को ठोकर मारकर आये नए-नए PA बखूबी रूप से संभाल रहे हैं /

जो कर रहा है पार्षद चुनाव “आप” से लड़ने का दवा, कुछ दिन पहले ही हुई जिसकी “मुंगेरी लाला के हसीन सपनों से किरकरी,

यही नहीं हैरानी की बात यह है कि पिछले पांच साल में जिन प्रोजेक्टों का काम पूरा नहीं हो पाया है उस काम की और मौजूदा सरकार के दिग्गज नताओं ने कोई सुध नहीं ली और आम जनता परेशान लाचार होकर लगातार कभी दिग्गज नेताओं को कभी नए-नए PA और चम्मचों को जब फ़ोन करती है तो एक ही जवाब मिलता है जल्द ही आपका काम हो जायेगा / यही नहीं शहर के अडेंटीफाइड ब्लैक स्पाट बिना लाइट के ही हैं / प्रोजेक्ट के कंट्रोल रूम का भी अभी तक कोई अता-पता नहीं है, ऐसे में सवाल यह उठता है की मौजूदा सरकार अगर इन 10 महीनों में कुछ अभी तक नहीं कर पा रही है तो क्या निगम चुनावों के बाद अगर उनका मेयर बनजाता है तो क्या कर पायेगी, यह बड़ा सवाल है /

Latest News