PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस की खाकी पर फिर लगा दागदार, ASI ने किया महिला से किया रेप, फिर गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन, Video Viral करने कि भी दी धमकी,

punjab ludhiana rape case registered against asi ludhiana accused posted malerkotla PTB News PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में मलेरकोटला में तैनात एक 40 वर्षीय ASI पर दुष्कर्म करने का महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि ASI ने उसका गर्भपात करवाया है,जब वह 6 महीने की गर्भवती थी। इसके साथ उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है, जिसे वह वायरल करनी की धमकियां देता है।

आरोपी पुलिस कर्मचारी का नाम सुखविंदर सिंह है। वहीं संगरूर के फौजेवाल का रहने वाला है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अपने एक दोस्त जो कि पुलिसकर्मी है, के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने जब उसे इनकार किया तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल कर देगा।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति लंबी बीमारी से पीड़ित है। आर्थिक तंगी का सामना उसे करना पड़ रहा था। लुधियाना बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात ASI सुखविंदर सिंह से हुई थी। वह किसी काम से लुधियाना आया था। आरोपी ने उससे दोस्ती की और फिर उससे और उसके परिवार से नजदीकियां बनानी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में वह छह महीने की गर्भवती हो गई थी।

जब उसने ASI से इस बारे में बात की तो उसने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। महिला ने 22 सितंबर 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रहे ASI गुरचनजीत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Latest News