PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : दि सिटीजन अर्बन कोआपरेटिव बैंक प्रताप बाग में बीते दिनों ग्राहक मिलन समारोह का भव्य आयोजन राकेश शर्मा DGM व सुशिल सूरी Director की अध्यक्षता में किया गया। समारोह के दौरान विशेष रूप से उपस्थित हुए चेयरमैन प्रद्युम्न सिंह जौली, प्रबंध निदेशक कर्ण शर्मा व जसबीर सिंह का स्वागत इस दौरान राकेश शर्मा DGM व बैंक के स्टाफ द्वारा किया गया /

इस दौरान जहां ग्राहक मिलन समारोह की शुरूआत चेयरमैन प्रद्युम्न सिंह जौली व प्रबंध निदेशक करण शर्मा व जसबीर सिंह ने समूह स्टाफ व बैंक में मौजूद ग्राहकों के संग केक काटके की वहीं इस दौरान मौजूद सभी स्टाफ सदस्यों व ग्राहकों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनायें दी /
इस दौरान मुख्य रूप से इलाके के इलाके के लोग व बैंक के ग्राहक मुख्यरूप से उपस्थित हुए / इस दौरान सभी गणमान्यों व ग्राहकों को बैंक द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं से बैंक स्टॉफ द्वारा अवगत करवाया गया / इस शुभ अवसर पर ब्रांच स्टॉफ सदस्य जिनमें पंकज भंडारी, दविंदर मिल्लू, मुनीश बक्शी स्टॉफ सदस्य व ग्राहक उपस्थित थे /








































