PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस की खाकी फिर हुई दागदार, जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात DSP, नकली जज बनी पत्नी सहित गिरफ्तार,

punjab ludhiana police caught thug deputy jail superintendent and his wife used cheat youths lakhs rupees name recruitment PTB Big News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाली नकली महिला जज व उसके DSP पति को गिरफ्तार किया है। दोनों युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। महिला युवाओं को पुलिस का डर दिखाती थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह निवासी साहनेवाल और मंडी गोबिंदगढ़ के नाम शामिल है। आरोपी दीप किरन और नरपिंदर सिंह दोनों की दूसरी शादी है। महिला करीब 2 साल पहले नरपिंदर को लुधियाना केन्द्रीय जेल में मिली थी। उस समय वह वकालत करने के कारण कई बार जेल किसी न किसी केस के सिलसिले में जाती रहती थी। महिला की नरपिंदर सिंह वहां मुलाकात हुई। वही एक-दूसरे ने नंबर एक्सचेंज कर बातचीत शुरू की। दीप किरन और नरपिंदर की चैटिंग आदि होने पर बातचीत शादी तक पहुंची और दोनों ने शादी करवा ली।

दीप किरन के पहले एक 10 वर्ष का बेटा है। बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर वर्क करके पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 8 लाख रुपए लेती थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति का ये घपलेबाजी का काला कारोबार एक से डेढ़ करोड़ रुपए तक है। महिला युवाओं से पैसे भी ले लेती थी और उसके बाद लोगों के फोन उठाने बंद कर देती थी।

आरोपी महिला दीप किरन मानसा जेल में तैनात पति डिप्टी सुपरिंटेडेंट नरपिंदर से युवाओं की मुलाकात करवा देते थी। युवाओं को भरोसा हो जाता था कि उसकी जेल में पहुंच है। इस कारण वह उस पर आसानी से भरोसा करके लाखों रुपए फीस के रूप में दे देते थे। आरोपी महिला के साथ उसके पति की पूरी मिलीभगत थी जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ और कौन लोग इस काम में जुड़े हैं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों से पुलिस को 2 वर्दियां सिपाही बिना नाम प्लेट, 1 श्रेया नाम की प्लेट वाली सब इंस्पेक्टर की वर्दी, 1 नकली जॉइनिंग लेटर जिस पर पुलिस अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर, 10 फार्म पुलिस भर्ती के, 1 लाख रुपए नकदी, एक स्विफट कार, एक फॉर्च्यूनर कार, 1 सोने का मंगलसूत्र, सोने के रिंग जो नरपिंदर ने ठगी के पैसे से दीप किरन के लिए खरीदी थी वह बरामद की है। महिला दीप किरन पर पहले किडनैपिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

Latest News