PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

होशियारपुर से बड़ी ख़बर, मेयर के ड्राइवर ने की युवती के सिर में गोली मार कर हत्या, खुद को भी मारी गोली, फैली सनसनी,

Big news from Hoshiarpur mayor driver shot and killed a girl in the head Shot himself too sensation spread PTB Big News

PTB Crime न्यूज़ होशियारपुर : होशियारपुर के पुरहिरा गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक नौजवान द्वारा युवती को गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त युवक ने अमरप्रीत (28) के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लड़के ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद लड़के को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

गौरतलब है कि इस घटना के कई पहलुओं पर अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आरोपी लड़का होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा का ड्राइवर था। खबर लिखे जाने तक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई थी। इस घटना में कई ऐसे पहलू हैं जिनका खुलासा होना बाकी है कि रिवाल्वर सरकारी है या निजी।

Latest News