PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

राहुल गांधी दस्तार सजा कर हुए Shri Darbar Sahib में नतमस्तक, भारत जोड़ो यात्रा का पढ़ें पूरा शेडूल:–

rahul gandhi bowed down shri darbar sahib district president ashwani pappu and district youth president mithu madan present together

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : आज यानि मंगलवार को राहुल गांधी दस्तार सजा Shri Darbar Sahib में नतमस्तक हुए / इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष अश्वनी पप्पू और जिला यूथ अध्यक्ष मिठू मदान भी मौजूद थे / राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी / इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में कुछ बदलाव हुआ है /

आज शाम भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी / भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी / कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजाब के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकेंगे /

सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी / पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का यह है पूरा शेडूल पढ़ें :–

– 11 जनवरी की दोपहर यात्रा कुछ देर के लिए विराम लेगी और दोपहर साढ़े 3 बजे मंडी-गोबिंदगढ़ के खालसा स्कूल ग्राउंड से पद यात्रा दोबारा आगे बढ़ेगी /

– 12 जनवरी को सुबह 6 बजे कश्मीर गार्डन, मल्हीपुर के पास से यात्रा शुरू कर दोपहर 12 बजे समराला चौक पर विराम लेगी / 25 किलोमीटर की ये पद यात्रा बिना ठहराव के होगी /

– 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व के चलते पद यात्रा नहीं की जाएगी /

– 14 जनवरी को तीसरे दिन लाडोवाल टोल, गिल लुधियाना के समीप से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होगी / फिर दोपहर को अल्प विराम के बाद साढ़े 3 बजे जीसी रिसॉर्ट गोराया से यात्रा आगे बढ़ेगी /

– 15 जनवरी को सुबह 6 बजे LPU यूनिवर्सिटी से यात्रा शुरू की जाएगी, फिर कुछ देर विश्राम के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे BMC चौक जालंधर से दोबारा आगे बढ़ेगी /

– 16 जनवरी की सुबह 6 बजे अवतार रेजेंसी के समीप गारंव काला बकरा से पद यात्रा शुरू की जाएगी / दोपहर को विश्राम के बाद साढ़े 3 बजे दोबारा आदमपुर के गांव खरल कलां से यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी /

– 17 जनवरी की सुबह 6 बजे दसूआ के झींगर खुर्द से पद यात्रा शुरू की जाएगी / दोपहर को अल्प विराम के बाद साढ़े 3 बजे गोंसपुर से यात्रा आगे बढ़ेगी /

– 18 जनवरी को सातवें दिन मुकेरियां भंगाला से यात्रा शुरू होगी और हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी /

– 19 जनवरी को पंजाब में यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी पठानकोट में दोपहर 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे /

वहीं एजेंसियों को मिली इनपुट के बाद राहुल गांधी अगले 10 दिन के लिए पंजाब में हैं / यहां उनकी यात्रा 350 कि.मी. के आसपास की है, लेकिन आधे से ज्यादा उनका सफर कार में ही निकलेगा / इसके पीछे का मुख्य कारण पंजाब में खालिस्तानी संगठनों से सुरक्षा एजेंसियों को मिल रही इनपुट है /

इसके अलावा कई खालिस्तानी समर्थक संगठन जैसे गुरपतवंत सिंह पन्नू बार-बार पंजाब में खालिस्तानी समर्थन नारे लगाते हुए राहुल गांधी को पंजाब में ना आने की धमकियां दे चुका है /

Latest News