PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से निकलने वाली राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले बैंक में हुई बड़ी लूट, पुलिस के सुरक्षा प्रबन्धों की खुली पोल, ऐसे दिया लुटेरों ने वारदात को अंजाम,

kotak mahindra bank robbed jalandhar two robbers looted 9 lakhs at gunpoint Crime PTB News PTB Big News Breaking

PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के अधीन पड़ते थाना पतारा के गांव हजारा में आज शाम 4.30 के करीब लुटेरे कोटक महिंद्रा बैंक को निशाना बना कर लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गए थे / इस वारदात की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह, डीएसपी आदमपुर सरबजीत सिंह राय, थाना पतारा प्रभारी इंस्पैक्टर अर्शप्रीत कौर, एएसआई हरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी बैंक को सील कर किसी को अंदर आने-जाने नहीं दिया /

वहीं सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह ने अपने साथ आए पुलिस कर्मचारियों को इस वारदात को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए / मौके पर आए डीएसपी आदमपुर सरबजीत सिंह राय ने इस वारदात के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम करीब साढ़े 4 बजे दो नकाबपोश लुटेरे गांव हजारा में कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर आए और अपनी सफेद रंग की गाड़ी बाहर खड़ी कर बैंक के अंदर घुस गए / एक के हाथ में पिस्तौल थी और उसने बैंक के अंदर एक फायर किया तथा खजांची के पास जाकर पिस्तौल तानकर उसके पास पड़े करीब 9 लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए /

kotak mahindra bank robbed jalandhar two robbers looted 9 lakhs at gunpoint Crime PTB News PTB Big News Breaking
जालंधर से निकलने वाली राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले बैंक में हुई बड़ी लूट, पुलिस के सुरक्षा प्रबन्धों की खुली पोल, ऐसे दिया लुटेरों ने वारदात को अंजाम,

उन्होंने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुला कर जांच की व बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया / सरबजीत राय ने बताया के पतारा पुलिस ने 2 के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने की भिन्न-भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही बैंक को लूटने वाले लुटेरे पुलिस की हिरासत में होंगे / ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि दिन-दिहाड़े पिस्तौल के बल पर बैंक में डकैती उस समय पर हुई जब पंजाब भर में सुरक्षा एजेंसियों से लेकर पंजाब पुलिस हाईअलर्ट पर है

और बीते दिनों से जिस रूट पर राहुल गाँधी कि भारत जोड़ो यात्रा जिला जालंधर से होते हुई निकलनी है उसको ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस का पेहरा चप्पे-चप्पे पर है / ऐसे में लूट कि बड़ी वारदात को अंजाम देकर कैसे लुटेरे भाग खड़े हुए और बीते कुछ घंटों के बावजूद भी इन लुटेरों को पंजाब पुलिस कि और से पकड़ा नहीं जा सका यह एक बड़ा सवाल है कि आखिर लूट कि वारदात को अंजाम देने के बाद यह लुटेरे शहर में लगे नाकों के बावजूद कहाँ गायब हो गए /

Latest News