PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जलेबी की रेहड़ी लगाने वाला बना साधु बाबा, नशीली चाय पिलाकर कर डाला 120 महिलाओं का रेप,

baba became a jalebi vendor raped 120 women giving them intoxicated tea Rape case

PTB Crime न्यूज़ फतेहाबाद : नशीली चाय पिलाकर 120 महिलाओं का रेप करने वाला जलेबी बाबा फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है और उसे जिंदगी के 14 साल अब जेल में बिताने हैं। इस बाबा का असली नाम बिल्लू राम है। कोर्ट ने दो दिन पहले जलेबी बाबा को 376सी में 7-7 साल, पॉक्सो एक्ट में 14 साल और 67 आईटी एक्ट में 5 साल की सजा सुनाई है।

2018 में टोहना में पुलिस के एक अधिकारी को उनके मुखबिर ने मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो भेजा, जिसमें जलेबी बाबा महिला के साथ कुकर्म करता नजर आ रहा था।वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर जलेबी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस का साफ ताैर पर कहना है कि बिल्लूराम न सिर्फ महिलाओं का रेप करता था बल्कि उसके वीडियो भी बना लेता था।

इन वीडियोज का इस्तेमाल वह महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए करता था। जलेबी बाबा के नाम से चर्चित हुए बिल्लूराम की 4 बेटियां और दो बेटे हैं, जबकि पत्नी का सालों पहले निधन हो चुका है। वह 23 साल पहले पंजाब के मानसा से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे में आ बसा था। यहां आने के बाद शुरुआती 13 साल उसने जलेबी बेचने का धंधा किया था। इसी दौरान वह एक तांत्रिक से मिला था। इसी से उसने तांत्रिक बनने का तरीका समझा और फिर गोरखधंधा करने लगा।

Latest News