PTB News

Latest news
Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना

DGP पंजाब IPS गौरव यादव ने बढ़ाया PCR कर्मचारियों का उत्त्साह, किया बड़ा काम, पुलिस कमिश्नरों को भी दिए निर्देश,

DGP Punjab Gaurav Yadav increased the enthusiasm of PCR employees sent jackets and also gave instructions to the police commissioners

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के DGP IPS गौरव यादव ने भारी ठंड व धुंध के मौसम को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी को सरल बनाने के उद्देश्य से उन्हें गर्म व रेनप्रूफ जैकेटें उपलब्ध करवानी शुरू की हैं। डी.जी.पी. यादव ने यह कदम पुलिस जवानों की बेहतरी के लिए उठाया है।

अभी पहले चरण में पी.सी.आर. पुलिस कर्मचारियों को जैकेटें उपलब्ध करवाई गई हैं क्योंकि पी.सी.आर. कर्मचारियों को सारा दिन व रातभर मोटरसाइकिलों पर गश्त करनी होती है। पहले चरण में लुधियाना, जालंधर तथा अमृतसर में पुलिस जवानों का मनोबल ऊंचा करने के उद्देश्य से उन्हें गर्म व रेनप्रूफ जैकेटें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

डी.जी.पी. ने कहा कि इससे पुलिस कर्मचारी देर रात तक अपनी ड्यूटी बिना किसी विघ्न के निभा सकेंगे। उन्होंने भिजवाई गई जैकेटें आगे पी.सी.आर. कर्मचारियों को वितरित करने के लिए पुलिस कमिश्नरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के कल्याण के लिए आने वाले दिनों में कुछ और ऐसे ही महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे

ताकि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में सुधार आए और वे अधिक उत्साह से अपनी ड्यूटी दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य को गैंगस्टरों व नशा तस्करों से मुक्त बनाने के जो निर्देश दिए हैं उसे देखते हुए ही ये कदम उठाए जा रहे हैं।

Latest News