PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लायलपुर खालसा कॉलेज में पहुंचकर भी अपनी चाह, नहीं पूरी कर सके राहुल गाँधी, क्या थी वो चाह?

Rahul Gandhi could not fulfill his wish even after reaching Lyallpur Khalsa College what was that wish? Principal Gurpinder Singh Samra

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान और मौजूदा सांसद राहुल गांधी का जालंधर दौरा ख़ुशी व गर्मी के साथ यादगार बन कर रह गया / कारण एक यह की राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पंजाबियों के शहर जालंधर में आगमन का जिस तरह से स्वागत किया वह कबीले तारीफ था वहीं दुःख यह की उनके आगमन से ठीक पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद संतोख चौधरी का अचानक निधन से कांग्रेसी नेताओं से लेकर, बीजेपी व आप से लेकर आम जनता में नमोशी का होना /

मिली जानकारी के अनुसार राहुल गाँधी काफी तम्मनाओं को दिल में लिए पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करते हुए जालंधर पहुंचे थे / ऐसे में जालंधर पहुंचते ही राहुल गाँधी की लायलपुर खालसा कॉलेज से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के आगाज से पहले के कार्यक्रम जोकि लायलपुर खालसा कॉलेज प्रबंधन की और से तैयार थे धरे के धरे रह गए उसका सबसे दुःखद सांसद संतोख चौधरी का अचानक दुनिया को अलविदा कह जाना, जिसकी वजह से लायलपुर खालसा कॉलेज में रखे गए सभी रंगारंग पंजाबी कल्चर से जुड़े कार्यक्रम रद करने पड़े /

जालंधर पुलिस व निगम के ज्वॉइन ऑपरेशन से शहर वासी हुए हताश, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुपर क्रीमिका, प्रसिद्ध मिठाई वाले को सरकार सहित घेरा,

ऐसे में PTB News से बातचीत के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल गुरपिंदर सिंह समरा ने बताया की राहुल गाँधी जी को मिलने की ख़ुशी जितनी हमको थी उससे ज्यादा ख़ुशी शायद राहुल गाँधी को थी, क्योंकि जब उनको यह पता चला की भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री विधायक परगट सिंह व हॉकी के कई दिग्गज खिलाडियों के साथ उनकी मुलाकात होने वाली है और राहुल गाँधी के आने से पहले एक हॉकी का मैच रख दिया गया /

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी का भी इंतजाम किया गया और यह भी तय किया गया की कौन सा खिलाड़ी किस टीम में खेलेगे, इसकी पूरी तैयारी भी जल्दबाजी में कर दी गई / रविवार को मैच जालंधर में खेला जाना था, जिसके लिए स्पोटर्स किट से लेकर उन खेलने वाले खिलाडियों की सूचि भी तैयार की जा चुकी थी, लेकिन जब अचानक शनिवार को चौधरी संतोख सिंह की मौत और रविवार को संस्कार होने के कारण राहुल गांधी ने मैच को रद्द कर दिया और इस दौरान राहुल गाँधी जोकि अपनी इच्छा लायलपुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल व परगट सिंह से व्यक्त कर चुके थे की वह भी हॉकी खेलेंगे की चाह दुःखद ख़बर के बाद से मन में ही दबाकर सिर्फ हॉकी खिलाडियों का होंसला बढ़कर चल दिए और कहा कि फिर कभी जालंधर आएंगे तो मैच जरूर खेलेंगे /

10 मिनिट की इस बातचीत के दौरान राहुल गाँधी ने लायलपुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा चलाये जा रहे इस शिक्षा संस्थान में की गई बागबानी से लेकर स्पोर्ट्स ड्रेस में खड़े खिलाडियों की तारीफ भी की यही नहीं इस दौरान लायलपुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल गुरपिंदर सिंह समरा ने कॉलेज की उपलब्ध्यों से लेकर उनके कॉलेज से निकले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाडियों से लेकर भंगड़ा टीमों का भी जीकर किया और इस दौरान राहुल गाँधी ने भी उनका इन उपलब्धियों को लेकर होंसला अफजाई की /

Latest News