PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राम रहीम फिर फंसे मुश्किलों में, जानिए क्या है पूरा मामला,

haryana shiromani gurdwara parbandhak committee court against payroll to ram rahim sacha soda Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आने के साथ ही सुर्खियों में बने हुए है / ये सुर्खियों ही कहीं ना कहीं उनके लिए मुश्किलें पैदा करने वाली है / शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee) ने अब राम रहीम की पैरोल के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का फैसला कर लिया है, साथ ही राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने पर हरियाणा की बीजेपी (BJP) और जेजेपी (JJP) गठबंधन की सरकार पर सवाल उठाए है /

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी (Harjinder Singh Dhami) ने कहना है पैरोल मिलने की खुशी में राम रहीम ने किरपान से केक काटा था, जिससे सिखों की आस्था को ठेस पहुंची है / श्रीसाहिब सिखों की आस्था से जुड़ा धार्मिक चिन्ह है और गुरु साहिब की ओर से दिए गए 5 ककारों में शामिल है / धामी ने कहा राम रहीम (Ram Rahim) पैरोल पर बाहर सिखों की आस्था से खिलवाड़ कर रहा है /

SGPC प्रधान धामी ने कहा कि साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के आरोपी राम रहीम को एक साल में चौथीं बार पैरौल दी गई, जो गलत है / उन्होंने कहा कि अगर कोई सिख बंदी दूसरी बार पैरोल के लिए एप्लीकेशन दाखिल करता है तो उसे यह कहकर मना कर दिया जाता है कि वो छुट्टी काट चुका है और उसकी पैरोल से जुड़ी एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दी जाती है / धामी ने कहा राम रहीम को बार-बार पैरोल दी गई जिसको लेकर अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एप्लीकेशन दायर की जाएगी /

डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख राम रहीम तलवार से केक काटने के बाद एक और विवाद में घिरते नजर आए थे, गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ‌उन्होंने तिरंगे के पैटर्न वाली बोतल को ऑर्गेनिक सब्जियों का डेमो देने के बाद नीचे फेंक दिया था, जिसपर विवाद खड़ा होने के बाद राम रहीम ने सफाई देते हुए कहा था वो रंग-बिंरगी बोतलें थी तिरंगा नहीं,

Latest News