PTB Big न्यूज़ जालंधर : आज सुबह के समय उस समय शहर में सनसनी फेल गई जब यह ख़बर आग की तरह फैली की पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने चर्चों व चर्चों के प्रोफेटों (भविष्य वक्ता) के घरों और ठिकानों पर प्रववर्तन निदेशालय की टीमों ने छापेमारी की है /
यह छापेमारी जालंधर, कपूरथला, मोहाली और मोहाली में हुई है / इससे चर्च से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है / मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के ताजपुर स्थित प्रोफेट बजिंदर सिंह और प्रोफेट हरप्रीत सिंह खोजेवाला कपूरथला के घर ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है /
वहीं मोहाली में बजिंदर के घर और अमृतसर में भी किसी चर्च के प्रोफेट के घर पर ईडी की रेड हुई है / बताया जा रहा है कि किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा, यहां तक कि भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच चुकी है /








































