PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की बेटी का किया बदमाशों ने अपहरण, फैली सनसनी,

delhi 45 day old girl kidnapping call make sensation delhi police know what happened miscreants ran away leaving girl road Big News

PTB Crime न्यूज़ दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में उस समय सनसनी फैल गई। जब दिल्ली पुलिस को एक दुधमुंही बच्ची के अपहरण (Girl Kidnapping Case) की सूचना मिली। इस बात की सूचना मिलते ही हरकत में आई दिल्ली पुलिसकर्मियों (Delhi Police) में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना यह मिली थी कि भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की बेटी का बुधवार को बदमाशों ने अपहरण (Delhi BJPYM president Daughter kidnapped) कर लिया है। सूचना मिलने के तत्काल बाद दिल्ली पुलिस ने आनन-

इस नतीजा यह निकला कि पुलिस गश्ती को देखकर बदमाश भी सतर्क हो गए। खतरे को भांपते हुए 45 दिनों की दुधमुंही बच्ची का अपहरण करने वाले बदमाश उसे रास्ते में छोड़कर भाग खड़े हुए। अब दिल्ली पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना दिल्ली के थाना देशबंधु रोड के रानी झांसी रोड ईदगाह के पास की है।

दरअसल, दिल्ली भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष बासु रूखड की पत्नी अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर जा रही थीं। उसी दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने उनकी 45 दिनों की दुधमुंही बच्ची को गोद से छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की.दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

इस दौरान बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गए। इस बीच दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया है कि इस दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस घटना को लेकर डीसीपी श्वेता चौहान का कहना है कि सबसे बड़ी बात यह रही कि आधे घंटे में दिल्ली पुलिस ने बच्ची को ढूंढ़कर परिवार के हवाले कर दिया। अब सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। बच्ची का अपहरण करने वाले बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Latest News