PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Aam Aadmi पार्टी द्वारा खोले गए Clinic को चोरों ने बनाया निशाना, कीमती सामान हुआ चोरी,

addicts targeted aam aadmi clinic stealing computers and other items Big Shocking News

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब सरकार द्वारा लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए आम आदमी क्लीनिकों को नशेड़ियों द्वारा निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है। बठिंडा के बेअंत सिंह नगर में छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे आम आदमी क्लीनिक के कर्मचारियों को इस चोरी की घटना का पता चला।

नोडल अधिकारी डॉ. रमनदीप सिंगला ने बताया कि बीती रात नशेड़ियों ने आम आदमी क्लीनिक को निशाना बनाया, जहां शीशे तोड़े गए वहीं पंखे, कंप्यूटर मॉनीटर और नल भी चोरों ने चुरा लिए इतना ही नहीं चोरों ने पर्दे तक नहीं छोड़े। इस स्थान पर इससे पहले तीन बार चोरी हो चुकी है। इसी बिल्डिंग में चल रहे ओट सेंटर के ताले तक तोड़ चोरों ने 6 पंखे भी चुरा लिए।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विभाग को लिखित शिकायत भेजी गई है और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना के एसएचओ यादविंदर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। चोरी हुआ है उसकी लिस्ट बनाई जा रही है। क्योंकि इसी भवन में युवाओं को नशे से निजात दिलाने के लिए एक ओट सेंटर भी चलाया जा रहा है, फ़िलहाल पुलिस का कहना है की जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News