PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दुनिया भर ने ‘पठान’ के आगे आखिर कैसे झुकाया अपना सिर, कुछ दिनों में कितनी पार हुआ कमाई का आंकड़ा,

pathaan worldwide box office collection day 26 shah rukh khan deepika john film surpasses 1000 crore mark PTB News

PTB News मनोरंजन : ‘पठान’ के साथ शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। चौथे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। नई फिल्मों की दस्तक और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी रफ्तार भी इस एक्शन थ्रिलर को नए रिकॉर्ड्स बनाने से रोक नहीं पा रहे हैं। ‘पठान’ ने जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ को धूल चटा दी है, वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो सभी को हैरान कर रहा है।

पिछले महीने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और 26 दिन बिताने के बाद भी इसकी रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। भारत में जहां सबकी जुबां पर बस एक ही नाम ‘पठान’ है, वहीं विदेश में भी किंग खान के नाम का परचम बखूबी फहरा रहा है। 19 फरवरी को फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर एक और इतिहास रच दिया है। 

वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार करने वाली शाहरुख खान की ‘पठान’ ने साबित कर दिया है कि किंग खान के आगे पूरी दुनिया सिर झुकाती है। पिछले हफ्ते, भारत में 500 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर चुकी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बीते दिन देश में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.28 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। कथित तौर पर, फिल्म की बढ़ती मांग के कारण इसकी स्क्रीन की संख्या में भी वृद्धि हुई थी, वहीं मेकर्स ने वीकएंड पर टिकट की कीमतों को भी घटाया था।

वीकएंड पर मेकर्स द्वारा खेले गए इस मास्टर स्ट्रोक का सीधा असर ‘पठान’ की कमाई पर हुआ। कहा जा सकता है कि मेकर्स का ऑफर फिल्म के लिए एनर्जी साबित हुआ। फिल्म ने वीकएंड पर धमाकेदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस का टेबल पूरी तरह से उलट दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ ने अपनी शानदार कमाई से एस एस राजामौली निर्देशित फिल्म ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है।

‘पठान’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम पहली बार एक साथ स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन जहां सिद्धार्थ आनंद ने किया है, वहीं इसका निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है। ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई थी। किंग खान के एक्शन के साथ-साथ फिल्म में सलमान खान ने एक धमाकेदार कैमियो भी किया है। फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं, जो देश को आतंकवादियों से बचाने के लिए एक स्पेशल मिशन पर है।

Latest News