PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अब एसडीएम आफिस की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थकों वाले विवादित नारे, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप,

punjab moga khalistan supporters wrote controversial slogans baghapurana sdm office walls Big News Breaking

पीटीबी न्यूज़ मोगा : खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों द्वारा की अजनाला में गई हिंसा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि तहसील बाघापुराना में सोमवार सुबह एसडीएम आफिस की दीवारों पर कथित खालिस्तान समर्थकों ने विवादित नारे लिख दिए। एसडीएम आफिस की दीवारों पर नारे लिखे जाने के कुछ ही देर बाद विदेश में बैठे सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरवतपंत पन्नू ने एक वीडियो वायरल कर इसकी जानकारी दी।

वीडियों में पन्नू ने कहा कि कथित खालिस्तान के समर्थकों ने एसडीएम दफ्तर बाघापुराना व पालीटेक्निक कालेज रोडे की दीवारों पर विवादित नारे लिख दिए हैं। वीडियो में ये भी कहा गया है कि खालिस्तान समर्थक नेता जी-20 देशों से कथित खालिस्तान के लिए समर्थन मांगेंगे। ये वीडियो जारी होते ही जिला प्रशासन तत्काल हरकत में आया और सबसे पहले सुबह जब तक लोग एसडीएम दफ्तर पहुंचते उससे पहले ही जिला प्रशासन ने विवादित नारों पर पुताई कराकर उन्हें मिटा दिया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हर स्थिति को लेकर चौकन्ना हो गया है। मोगा में ये पहला मौका नहीं है जब खालिस्तान के सर्मथन में नारे लिखे गए हों। इससे पहले 14 अगस्त 2020 को जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स में घुसकर कथित खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय ध्वज का भी अपमान किया था। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण को लेकर काफी चौकन्ना हो गया है।

आपको यह भी बता दें कि रविवार को खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों द्वारा की गई हिंसा पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क्या आप 1000 लोगों को पंजाब मानते हैं? यह विदेशी और पाकिस्तान द्वारा वित्तपोषित चंद लोग हैं। उनके आका पंजाब को परेशान करना चाहते हैं। राजस्थान का बॉर्डर पंजाब से ढाई गुणा बढ़ा है, लेकिन ये ड्रोन वहां क्यों नहीं जाते, पंजाब में ही क्यों आते हैं। क्योंकि उनके आका बैठे हैं जो उन्हें फंडिंग कर रहे हैं।

Latest News