PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शराब पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी, लिया गया बड़ा फैसला, मिलेगी कितने बजे तक शराब?

Good news for liquor lovers Chandigarh Mohali UT Punjab

पीटीबी न्यूज़ चंडीगढ़ : शराब के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने यू.टी. प्रशासक की मंजूरी के बाद वर्ष 2023-24 की एक्साइज पॉलिसी जारी कर दी है। इस बार एक्साइज ड्यूटी में बढ़ौतरी नहीं की गई है साथ ही फैसला लिया गया है कि अब शराब के ठेके सुबह 9 से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे जबकि पहले यह समय रात 11 बजे तक था। मोहाली और पंचकूला को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।

पॉलिसी के तहत काऊ सैस को पहले से कम करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, क्लीन एयर व ई-व्हीकल सैस लगाने का फैसला लिया गया है। ई-व्हीकल सैस प्रति बोतल अलग-अलग 2 से 40 रुपए के करीब होगा जिसके बाद ही रेटों में बढ़ौतरी की जाएगी।प्रशासन के अनुसार इंडियन मेड फॉरेन, कंट्री और इम्पोर्टेड फॉरेन लिकर के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुझावों के आधार पर तिमाही कोटा उठाने की मात्रा को आसान बनाया गया है। मार्कीट में उचित कंपीटिशन और ईज ऑफ डूइंग बिजनैस को बढ़ावा देने के लिए देसी शराब का बेसिक कोटा खुला रखा गया है। विक्रेताओं को पसंद के बॉटलिंग प्लांट और ब्रांड के अनुसार आपूर्ति की जाएगी।

अब ब्रांड स्वामित्व वाली कंपनियां कितने भी लाइसैंस धारकों को अधिकृत पत्र जारी कर सकती हैं। साथ ही केवल कस्टम बांडेड वेयरहाऊस होने की शर्त को हटा दिया गया है। अब यह वेयरहाऊस देश के बाहर कहीं भी स्थित हो सकते हैं। इस एक्साइज पॉलिसी में भी अच्छे रिस्पांस को देखते हुए बार और रैस्टोरैंट्स को तड़के 3 बजे तक खुले रखने का फैसला लिया गया है।

Latest News