PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

सेंट सोल्जर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, प्रेरणादायक महिलाओं को शक्ति सम्मान के साथ सम्मानित

International Women's Day Inspiring women honored with Shakti Samman at St Soldier

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में नारी शक्ति को सलाम करते हुए स्पोर्ट्स, फिल्म इंडस्ट्री, सोशल सर्विसेज, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, कल्चर म्यूजिक आदि में अपना नाम बनाने वाली महिलांओं को शक्ति सम्मान के साथ सन्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस एवार्ड सेरेमनी का आगाज ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। ग्रुप के वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

International Women's Day Inspiring women honored with Shakti Samman at St Soldier

आए हुए सभी मेहमानों और स्टाफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का केक काट कर एक दूसरे का मुँह मीठा करवाते हुए महिला दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर सिविल हॉस्पिटल जालंधर डॉ.ज्योति शर्मा, सोशल वर्कर परवीन अब्रोल, हैमर थ्रो में आल इंडिया पुलिस गेम रिकॉर्ड होल्डर सब-इंस्पेक्टर सरबजीत कौर, स्लम एरिया के बच्चों को पढ़ाने वाली मधुरिमा कलवार, गायक (प्लेयर गीत) देविका बदयाल, स्नेचर के साथ लड़ने वाली कुसुम आदि को शक्ति सम्मान के साथ सन्मानित किया गया।

इस के अतिरिक्त सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट के छात्रों ने नारी शक्ति पर कोरियोग्राफी और अध्यापकों ने मॉडलिंग पेश की। वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाऐं किसी भी वर्ग में पीछे नहीं है बस जरूरत हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए हौंसला देने के लिए।

Latest News