PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

विधानसभा में विधायक रमन अरोड़ा की गूंज, जालंधर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला,

MLA Raman Arora echo in the Assembly Government's historic decision to give 58 mohalla clinics to Jalandhar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने आज विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब वासियों के लिए हर उस कार्य को पूर्ण कर रही है जिस कार्य का सीधे तौर पर फायदा पंजाब के हर वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को मिल रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के लिए 58 मोहल्ला क्लीनिक देने पर भी धन्यवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य पंजाब वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं और अच्छी शिक्षा देना है।

MLA Raman Arora echo in the Assembly Government's historic decision to give 58 mohalla clinics to Jalandhar Punjab
विधानसभा में विधायक रमन अरोड़ा की गूंज, जालंधर को 58 मोहल्ला क्लीनिक देना सरकार का ऐतिहासिक फैसला,

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे और हमारी स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च होगी, तभी हमारा राज्य तरक्की और खुशहाली की और बढ़ेगा। विधायक रमन अरोड़ा ने श्री तल्लहन साहिब गुरुद्वारा को जाती सड़क जिसको पिछले कई सालों से पंजाब की सरकारों ने नहीं बनवाया उस सड़क पर कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब सरकार भगवंत मान द्वारा तुरंत ग्रांट जारी करने के लिए उनका धन्यवाद किया।विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर शहर वासियों के साथ एक विशेष प्यार है।

जब भी कभी जालंधर के किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से गुहार लगाई है तो मुख्यमंत्री साहब ने तुरंत उस पर अपनी सहमति देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा को उस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत पैसे जारी करने के निर्देश दिए हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मैं वित्त मंत्री हरपाल चीमा का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू करवाने हेतु राशि उपलब्ध करवाई। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि कभी पंजाब में ऐसी सरकारें होती थी जिसमें सरकार शुरू होने के 2 साल के बाद घोषणा होती थी और सरकार के आखरी साल में उद्घाटन पत्थर रखे जाते थे,

लेकिन कभी किसी प्रोजेक्ट को सरकारें पूरा नहीं कर पाई। आज पंजाब का समय बदला है और पंजाब में आम लोगों की सरकार है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आज पंजाब सरकार के पहले साल में ही सरकार द्वारा सैकड़ों लोकहित के प्रोजेक्ट ना सिर्फ शुरू करवाए गए बल्कि उनमें से काफी प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया गया है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के विकास के प्रति वचनबद्ध है। पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान को अटूट प्यार करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी समूची टीम पंजाब वासियों के लिए दिन रात मेहनत कर कई सालों से बिगड़ चुके पंजाब सरकार के सिस्टम को जहां सुधार रही है वहीं पंजाब को तरक्की और विकास की राह पर ले कर जा रही है।

Latest News

Latest News